13/02/2019 Rs industries India Akbarpur Barota Sonipat Haryana
दीपक सर नमस्ते
Sacchai bhi koi cheez Hoti hai sar आपको समय मिले तो पढ़ लीजिएगा मैं बहुत आभारी हूं आपका ki आपने बिना कोई लोभ के
आपने मुझे अपने साथ रखा मुझे तीसरी बार वहां आप ने हीं लगवाया मैं आभारी हूं और आभारी रहूंगा मैं साथ नहीं छोड़ना चाहता हूं
अब आपको क्या सच्चाई बताई गई हो
आपके मन में मेरे प्रति क्या हो जिसको लेकर हम दोनों के बीच में तनाव बढ़ गया
यहां तक कि मैंने आपको कृष्णा पॉलीमर ज्वाइन करने के लिए पहले ही बता दिया था
सर बिना सच्चाई जाने आप जज मत कीजिएगा कि मैं क्या हूं
मैं RS में काम नहीं करना चाहता था कृष्णा पॉलीमर्स में करना चाहता था आपको इतनी बात पता है
लेकिन उस दिन हुआ क्या था यह बता देता हूं मैं
13 मार्च 2019 सुबह जब मैं ऑफिस के लिए गया बीवी का फोन आया बीवी ने कहा खुशखबरी है मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था
मैंने खुशी खुशी शाम तक काम किया
शाम को मैंने राहुल एचआर से बोला कि फरवरी के महीने में मेरी 12 ड्यूटी है और मेरी बात हुई है अजय सर से 15 मुझे सीएल इल मिलेंगे उसमें से मै 10 प्लस 12 जो की कुल होते हैं 22 ड्यूटी उसके पैसे मैंने मांगे नीचे जाकर अजय को मैंने सारी बात बता दी कि मुझे पैसे की जरूरत है इस महीने और मैं इसलिए 10 cl ले रहा हूं और हां एक बात पैसे की जरूरत थी मुझे इसलिए मैंने एडवांस फॉर्म भरा हुआ था ₹6000 का 10 तारीख को फॉर्म भरा था
ना तो साला एडवांस मिला जब मैंने राहुल से पूछा वह बोला एडवांस सिर्फ ₹2000 मिलेंगे अजय जी ने मना कर दिया
चलो कोई बात नहीं 10 तारीख से 13 तारीख हो गई ना तो मुझे 2000 मिले
उसके बाद क्या हुआ शाम को मैंने अपनी अटेंडेंस पूछे कि कितने हाजिरी के पैसे मिल रहे हैं मुझे तो राहुल बोला कि 20
अब बंदा 10:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक काम ही करने जाता है
जहां टाइम को लेकर भी बात हुई थी कि 9 घंटे मैक्सिमम देना अजय जी बोलते हैं 7:00 बजे के बाद हम थोड़ी ना बोलते हैं कि तू रुक और खुद 3 दिन बोल कर निकल जाते हैं गाड़ी निकालनी है बिल बना कर जाइयो चलो कोई बात नहीं कृष्णा पॉलीमर्स तो गए नहीं गए करते हैं इसी में सबर किया
एक बार बीवी को फोन करके मैं नहीं बोल सकता कैसी है कैसी नहीं है काम के चक्कर में कि चलो काम खत्म हो जाएगा घर जाऊंगा तो बात करुंगा
अब बात आती है हाजिरी की बंदा शाम को 5:00 बजने वाले हैं राहुल से पूछा तो राहुल ने कहा हाजिरी 22 से 20 हो गई
अब कैसे हुई जानने के लिए बंदा अजय जी को फोन करता है
और अजय जी कहते हैं कि हम सारे महीने को 30 से कैलकुलेशन करते हैं चलो अच्छी बात है 30 से कैलकुलेशन करते हैं तो
मेरे हिसाब से
12p+10 cl=total present 22
ज्यादा नहीं मैं 22 दिन के ही पैसे मांग रहा था
अजय जी की कैलकुलेशन उल्टी मेरी छुट्टी कितनी है 16
14 p + 10 cl =24
परंतु 20 दिन कैसे हुए हैं यह मुझे समझ में नहीं आ रहा था
अक्सर गुस्से में मैंने बोल दिया कि मैं कल से नहीं आ रहा हूं नीचे गया तो अजय जी कहते हैं की बात करनी चाहिए
मैं पूछता हूं
जो दोपहर में बात करके गया था वह क्या था
उस टाइम यही बोल कर गया था ना कि 22हाजरी के पैसे चाहिए मुझे
श्रीमान दीपक जी आपका शिष्य हूं आप को अगर लगता हो कि मैंने आपकी नाक कटवाई है तो यह बात अजय से पूछ लेना कि क्या बात हुई है उस बात की रिकॉर्डिंग भेज रहा हूं उस बात में आपको पता चल जाएगा
राहुल कह रहा है हाजरी की छेड़खानी अजय जी ने किया है
जहां साला बीवी को एक फोन करने का समय नहीं मिलता था
काम पर आप हावी हो तो अच्छा लगता है काम आपके ऊपर हावी हो तो आप कितना प्रेशर झेल सकते हैं
अब सर आप ही को ले लो आप उस दिन कृष्णा पॉलीमर्स में बैठे हुए हैं बात कर रहे थे किसी से कि पैसे वह इतने दे रहा था कम ही दे रहा था
आपने वहां काम किया आपको सही समय पर पैसा नहीं मिले आपकी जरूरत सही समय पर पूरी नहीं हो तो आप क्यों करेंगे काम
अगर इसके बाद भी मैं गलत हूं
सर 16 दिन हो गया कल 17 दिन हो जाएगा सर खाली बैठना अच्छा नहीं लगता
दिमाग में टेंशन होती है
और दिमाग इधर-उधर दौड़ता है
मैं बस इंतजार कर रहा हूं
उस फोन कॉल का कि आप मुझे फोन करोगे
करोगे ना phone मुझे डांटने के लिए मुझे समझाने के लिए
क्योंकि मैं छोड़ना नहीं चाहता ऐसा अवसर
मैं कृष्णा पॉलीमर इसलिए भी जाना चाहता था कि आपने वहां का काम ले रखा है और कोई वजह नहीं थी मेरे को वहां जाने की
वहां यह था कि समय पर पैसा मिल जाता था मालिक को लगता था कि हां हमें प्रॉब्लम है
Comments
Post a Comment