नौकरी कैसे जुड़ गया आखिरी नौकरी

नमस्कार दोस्तों मैं अपने बीती हुई लाइफ में यहां कल जो भी मैंने गुजारे मैं उसको लिखना तो नहीं चाहता था लेकिन मैं चाहता था कि सच्चाई उन लोगों तक पहुंचे ताकि लोगों तक सच्चाई पहुंचने के बाद उनको एहसास हो जो मेरे साथ हुआ वह उनके साथ ना हो

मैं अशोक यादव जो की आर एस इंडस्ट्रीज इंडिया में बतौर एक असिस्टेंट अकाउंट की जॉब कर रहा था फरवरी के आखिरी दिनों में मुझे कृष्णा पॉलीमर मेजो की जय कुमार राय लैब असिस्टेंट हेड थे उनकी कॉल आई कि आपको हमारे यहां नौकरी करनी है क्या
मैं कृष्णा पॉलीमर में नौकरी कर चुका था और मेरे लिए वहां जाना मेरे लिए जाना सौभाग्य की बात थी मैंने उनको बोला कब से आना है तो उन्होंने मुझसे बोला कि आप एक बार पंकज गोयल जी से बात कर लीजिए जो कि कृष्णा पॉलीमर के हैं मालिक है
मैं आर एस इंडस्ट्रीज इंडिया में काम करते करते बोर हो जाता था क्योंकि यहां पर काम इतना था कि बंदा काम करते करते हैं माइंड प्रेशर इतना बिगड़ जाता था कि रात को नींद नहीं आती थी मैं यह बात कई बार बोल चुका था कई लोगों से कि मेरे लिए कहीं दूसरी जगह नौकरी देख लो यहां तक कि जो मेरे सीनियर्स जिन्होंने मुझे यहां पर जॉब पर लगवाया था दीपक सैनी जी उनसे भी मैंने बात करी थी  कृष्णा पॉलीमर में क्या हो रहा है तो उन्होंने बोला कि तूने गलत किया वहां से छोड़ के फिर मैं मन मन में सोचा क्या पता किसी दिन ऑफर आ जाए क्योंकि कई बार मैं सपने में ऐसा मैंने देख चुका था पंकज गोयल जी मेरे घर तक आए हुए हैं मेरे को जॉब पर रखने के लिए तो मैं बस यही सोचता था कि वापस कृष्णा पॉलीमर्स में लगा जाए
जय कुमार जी के बता देने के बाद मैंने पंकज गोयल जी को कॉल किया पंकज गोयल जी ने मेरे को कंडीशन बताइए अपने यहां नौकरी पर रहने के लिए उन्होंने मुझसे कहा कि 10:00 से 6:00 बजे तक तो आपको नौकरी करनी पड़ेगी बाकी आपको एक घंटा 7:00 बजे तक भी रुकना पड़ेगा मैंने उनको बोला कि कोई बात नहीं मैं एडजस्टमेंट कर लूंगा बात हुई सैलरी की तो सैलरी उन्होंने बोला कि मैं भी सुझाव दे दूंगा सोच कर बताऊंगा कि मैं आप को सैलरी कितनी देर सकता हूं मैंने उनसे डिमांड करें कि आप मुझे 20000 सैलरी एक बोनस फुल सैलरी का और पेट्रोल के लिए 15 सो रुपए और इंक्रीमेंट दस परसेंट तक आप दे दीजिएगा उन्होंने मुझे बोला कि सोच कर बता दूंगा।
जैसे ही मेरी बात हुई थी मैंने आर एस इंडस्ट्रीज में सुरेश सिंह जो की सुपरवाइजर थे
उनको मैंने बताया कि मेरी पिछली कंपनी से ऑफर आया है मुझे क्या करना चाहिए उन्होंने बोला कि जहां आपको अच्छा लगता है वहां काम कर लो
अब मेरे दिमाग में यही था कि कब से मुझे कृष्णा पॉलीमर्स में  जाना है
शाम को जब मैं आर एस इंडस्ट्री से घर आया जय कुमार जी का फिर से फोन आया की बात हुई पंकज गोयल जी से
मैंने उनको बताया कि नहीं बात तो नहीं हुई बात दोपहर में हुई थी उन्होंने बोला था सोच समझ कर बता दूंगा मैंने उनको बोला कि आप एक बार दोबारा बात कर लो क्या पता आपकी बात मान जा तो उन्होंने बात करने के लिए बोला मुझे कि मैं बात करके बताता हूं घरवालों को मैंने बात बताएं कि कृष्णा पॉलीमर दोबारा मुझे बुला रहे हैं क्या करना चाहिए जाना चाहिए नहीं जाना चाहिए मेरी मां बोली कि यह वही लोग है ना जिसने तेरे को कंपनी से निकाल दिया था और जब एक बार निकाल दिया तो वहां पर फिर जाएगा उतनी दूर मैं बोला कोई बात नहीं मैं जाने के लिए तैयार हूं
जय कुमार जी ने मेरे को अगले दिन ऑफिस में जाने से पहले फोन किया
कि मैं बात करके बता दूंगा उन्होंने मुझे बोला कि मैंने तुम्हें बुलाने की इच्छा जाहिर की है पंकज गोयल जी के सामने क्योंकि पंकज जी किसी दूसरे अकाउंटेंट को बुलाना चाहते थे लेकिन मैं ने उनको प्रेशर किया है कि अशोक यहां पर काम करके गया है आपको भी पता है उसने कैसे काम किया है दूसरों को बुलाएंगे उससे बढ़िया तो अशोक की ठीक हैं तो पंकज गोयल जी ने यह कहा कि बात कर लो आप अगर वह आता हो तो अच्छी बात है
कई दिनों तक बात चलती रही कंफर्मेशन की
लेकिन मैं चाहता था कि कृष्णा पॉलीमर्स में ही जितना भी समय दे सकूं इतना समय कृष्णा पॉलीमर्स में ही नौकरी करूं
3 तारीख को मार्च 2019 में शाम को मैंने जय कुमार जी से फाइनल कर लिया कि 20000 सैलरी दिवाली के टाइम एक फूल बोनस और इंक्रीमेंट 5 परसेंट पेट्रोल के लिए ₹1000
फाइनल होने के बाद मैंने उनको जॉइनिंग के लिए पहले 10 मार्च बताया कि मैं 10 मार्च 2019 को आर एस इंडस्ट्री से जॉब छोड़ कर आपके यहां आ जाऊंगा
मैंने बोला कि एक बार दीपक सैनी जी से कंफर्म करके आपको बता दूंगा
दीपक सैनी जी से मैंने एक बार पहले बात करी थी जब यह बात हमारे बीच में चल रही थी कि कृष्णा पॉलीमर से ऑफर कंफर्म होने वाली है तो मैंने उनसे एक बार ऐसे ही पूछ लिया सर कृष्णा पॉलीमर से ऑफ रहा है आप बताओ क्या करूं
उन्होंने मुझे साफ साफ मना कर दिया कि आपको नहीं जाना है
एक बार जहां से नौकरी छूट जाए तो वहां पर आपको दोबारा नहीं जाना चाहिए क्योंकि आपकी इज्जत वह नहीं रहती जो पहले वाले थी

उनकी तरफ से यही कोशिश थी कि मेरा मन डायवर्ट किया जाए कृष्णा पॉलीमर  में ना जाने की लेकिन फिर भी मेरी कोशिश थी कि मैं जहां तक कोशिश करू कि दीपक सैनी जी को मना लू

3 मार्च 2019 को कृष्णा पॉली मार्च में फाइनल कंफर्मेशन हो जाने के बाद मैंने दीपक जी को फोन लगाया और दीपक जी को व्हाट्सएप पर मैसेज किया
Good morning sir
Sir g
10.3.2019 se
main RS industries India se job chod reha hu g
Please gussa mat kerna

जैसे ही मैंने मैसेज किया तो उनका तुरंत मेरे पास कॉल आया कि क्या ड्रामा लगा रखा है मैंने उनको बताया कि कृष्णा पॉलीमर्स में मेरी बात हो चुकी है और मैं वहां जाना चाहता हूं
मैं आर एस इंडस्ट्रीज इंडिया में और समय नहीं दे सकता
उन्होंने मेरे को समझाना चाहा लेकिन मेरे दिमाग में बस r.s. इंडस्ट्रीज को छोड़ने की बात चल रही थी मैंने उनको बताना चाहा कि मैं नहीं रहना चाहता यहां पर मुझसे नहीं होता यहां प्रेशर हैंडल तो उन्होंने मुझे तरह तरह की बातें करें
जब मैंने कहा कि मैं कृष्णा पॉलीमर्स में ही जाना चाहता हूं तो उन्होंने मुझसे कहा तू चला कैसे जाएगा मैं जाने नहीं दूंगा वहां पर मैं अभी पंकज गोयल जी को फोन करके मना कर देता हूं देखता हूं तु कैसे काम करता हूं वहां पर
इतनी सी बात हो जाने के बाद मैंने उनको बोला कि मैं जाना चाहता हूं

इतना सब हो जाने के बावजूद मैं रेजिग्नेशन लेटर मेल पर लिखकर आर एस इंडस्ट्रीज इंडिया की मेल आईडी पर मैंने भेज दिया अजय तिवारी जी का मेरे पास कॉल आया कि आप जॉब क्यों छोड़ना चाहते हैं रीजन दीजिए मैं बोला जी मेल में लिखा हुआ है आप ध्यान से पढ़िए गा एक लाइन है उसमें उन्होंने पूछा क्या यहां पर आपका भविष्य सुरक्षित नहीं है मैंने उनको बोला नहीं है तभी तो जाना चाहता हूं उन्होंने मुझे समझाने की कोशिश करें कि किसी भी कंपनी से आप जाते हैं तो आप को समय देना पड़ता है आपको रेजिग्नेशन लेटर लिखना पड़ता है आपको कंपनी के रूल एंड रेगुलेशंस के हिसाब से चलना पड़ता है मैंने मन ही मन सोचा ई कौन से रूल्स एंड रेगुलेशन की बात कर रहे हैं
फिर भी मैंने उनको समय दिया कि कोई बात नहीं मैं 1 महीने तक रुक जाऊंगा  इतनी सी बात हो जाने के बाद कंपनी के कई लोगों को मैंने यह बात बता दी थी कि मैं यहां से जा रहा हूं
6 तारीख को जब मैं भाई को लेकर लोकल ईएसआई ऑफिस में उसके काम से उसको लेकर गया हुआ था तो मेरे एक मित्र का फोन आया जो की बटलर स्टील प्राइवेट लिमिटेड में अकाउंटेंट का काम करते हैं उनका नाम है जितेंद्र यादव जो की सिक्का कॉलोनी सोनीपत में रहते हैं उन्होंने मुझे एक बात बताइं
यह दीपक जी ने आपके कंपनी के हेड को कॉल किया था और उससे फोन पर बात कर रहे थे कि अशोक से सारा काम हैंड ओवर कर लेना और मैंने कृष्णा पॉलीमर के मालिक से बात कर ली है कृष्णा पॉलीमर का मालिक भी अशोक को नहीं रखेगा उनका कहना था कि किसी को अगर काम सिखा दो तो वह अपने आप में कॉन्फिडेंस करके आप को लात मारना चाहता है।
मैंने मन ही मन सोचा की ऐसी स्थिति मैं मैं क्यों खड़ा हो गया कर जहां में जाना चाहता हूं वहां भी दीपक सैनी जी का काम है जहां मैं कर रहा हूं वहां भी दीपक सैनी जी का काम है अब जहां पर मुझे काम करने में दिलचस्पी होगी वही तो जाना चाहूंगा मैं अफसोस में था कि दीपक जी मेरी फीलिंग को नहीं समझ पा रहे थे मैं क्या महसूस कर रहा हूं मैं किस तकलीफ से गुजर रहा हूं अब मेरे सामने दो रास्ते थे या तो मैं आर एस इंडस्ट्रीज इंडिया को छोड़ दूं या फिर मैं आर एस इंडस्ट्रीज में बात कर लो कि मैं नहीं जा रहा हूं
अब उन्होंने क्या बात करी थी क्या नहीं करी थी उस समय मेरे लिए यह समझना बहुत मुश्किल हो गया था
मैं भाई को लोकल ऑफिस से छोड़ कर आर एस इंडस्ट्रीज में गया और मैं दोपहर में जाकर मैंने अजय तिवारी जो की आर एस इंडस्ट्रीज में मैनेजर और अकाउंट्स दोनों देखते हैं उनसे बात करि  कि मैं नहीं जा रहा कहीं भी लेकिन मेरी ना जाने की कंडीशन है
अगर आप मुझे और टाइम देते हैं तो ठीक हैं वरना मैं आज 8:30 घंटे के बाद आर एस इंडस्ट्रीज में नहीं रूकुंगा
अब मैंने सोचा कि बात और कर ली जाए तो मैंने उनसे बोला कि छुट्टियों का क्या हिसाब है
उन्होंने मुझे बोला कि साल में 15 छुट्टी आपको मिलेगी मैं मन मन में ही सोच रहा था कि साला जो रूल एंड रेगुलेशन है उसको तो फॉलो कर नहीं रहे हैं

Comments